भूमि विवाद में अलग-अलग तीन जख्मी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 May 2016 12:34 AM
विज्ञापन

बनतारा, मरपा कचोर व मुरलियाचक गांव का मामला सीतामढ़ी : भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग हुई मारपीट की घटना में महिला समेत तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया़ सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया़ नगर थाना की पुलिस ने पीड़ितों का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित […]
विज्ञापन
बनतारा, मरपा कचोर व मुरलियाचक गांव का मामला
सीतामढ़ी : भूमि विवाद को लेकर अलग-अलग हुई मारपीट की घटना में महिला समेत तीन लोगों को जख्मी कर दिया गया़ सभी जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया़
नगर थाना की पुलिस ने पीड़ितों का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को भेज दिया है़ बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनतारा गांव निवासी पीड़ित कृष्णा नंद राय ने अपने फर्द बयान में गांव के बलम राय व लक्ष्मण राय को आरोपित करते हुए दबिया से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया है़
वहीं कन्हौली थाना क्षेत्र के मरपा कचोर गांव निवासी करीब 70 वर्षीय मुसमात पार्वती देवी ने अपने फर्द बयान में गांव के बुधनाथ साह को अारोपित करते हुए भूमि विवाद में पुत्र को मार खाने से बचाने जाने पर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया है़ इधर नगर थाना क्षेत्र के मुरलियाचक निवासी मो असलम ने अपने बयान में अपने भाई ईद मोहम्मद व मो सुभान को आरोपित करते हुए जमीनी विवाद में लाठी-डंडा से प्रहार कर जख्मी करने का अारोप लगाया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










