भूमि विवाद में दंपती से मारपीट, केस

Updated at :19 May 2016 5:24 AM
विज्ञापन
भूमि विवाद में दंपती से मारपीट, केस

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के मुरलियाचक गांव में बुधवार को भूमि विवाद में एक दंपत्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी मो असलम एवं पत्नी मोमिना खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने पीड़िता मोमिना खातून का बयान दर्ज किया है, जिसके आधार […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के मुरलियाचक गांव में बुधवार को भूमि विवाद में एक दंपत्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी मो असलम एवं पत्नी मोमिना खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने पीड़िता मोमिना खातून का बयान दर्ज किया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्राथमिकी में ससुर मो सुभान एवं देवर ईद मोहम्मद को आरोपित किया है. जानकारी के अनुसार, मो असलम अपने पिता से अलग रहता है. पिता व भाई के साथ उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. पीड़िता ने बताया कि वह अपने निजी जमीन पर घर बनवा रही थी. आरोपित लोग वहां पहुंच कर घर बनवाने से रोक दिया. पति के साथ विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट व बदसलूकी करने लगा. बचाने आये पति की भी पिटाई कर दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन