अवैध शराब फैक्टरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Updated at :19 May 2016 5:22 AM
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्टरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

कार्रवाई. मरपा गांव के मांझी टोला में मिली सफलता भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद कारोबारियों के ठिकाने से 10 लीटर तैयार शराब भी जब्त एक मुजफ्फरपुर का बैरगनिया : स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मरपा गांव के मांझी टोला में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया […]

विज्ञापन

कार्रवाई. मरपा गांव के मांझी टोला में मिली सफलता

भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद
कारोबारियों के ठिकाने से 10 लीटर तैयार शराब भी जब्त
एक मुजफ्फरपुर का
बैरगनिया : स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मरपा गांव के मांझी टोला में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है.
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण समेत तैयार शराब भी बरामद किया है. गिरफ्तार लोगों में रउदी मांझी, फौदी मांझी एवं पप्पू मांझी शामिल है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त तीनों धंधेबाज बेखौफ होकर घर के पीछे सरेह में शराब बनाने का काम कर रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर बीडीओ आशुतोष आनंद के साथ थानाध्यक्ष संजीव कुमार, अवर निरीक्षक केके शर्मा सैप जवानों के साथ धंधेबाजों के ठिकाने की घेराबंदी कर दी. पुलिस को देख कर धंधेबाज भागने लगे जिसे जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इनके ठिकाने से 10 लीटर तैयार देसी शराब के अलावा ड्रम, एल्मुनियम का बरतन, पाइप समेत अन्य कई उपकरण जब्त किया गया है.
थानाध्यक्ष ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी इलाके में कारोबारियों द्वारा बिना किसी खौफ के अवैध शराब की फैक्टरी संचालित करने से लोग सन्न हैं.
शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
रून्नीसैदपुर . स्थानीय थाने की पुलिस ने थाना चौक के समीप नौ बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कल्याण कुमार मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना अंतर्गत पानापुर गांव का रहनेवाला है.
बताया जाता है कि वह हीरो पैशन प्रो बाइक(बीआर 07यू 6150) के डिक्की व सीट में छिपा कर शराब ले जा रहा था. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन