पत्रकार की हत्या के विरोध में काला दिवस

Updated at :18 May 2016 6:37 AM
विज्ञापन
पत्रकार की हत्या के विरोध में काला दिवस

लोजपा कार्यकर्ताओं ने की राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग सीतामढ़ी : सीवान में हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या को लेकर लोजपा ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. हत्याकांड की सीबीआइ जांच एवं राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के कारण बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर जिला […]

विज्ञापन

लोजपा कार्यकर्ताओं ने की राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग

सीतामढ़ी : सीवान में हिन्दुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या को लेकर लोजपा ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. हत्याकांड की सीबीआइ जांच एवं राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के कारण बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग को लेकर जिला लोजपा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में काला दिवस मनाया.
पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बाजू पर काला पट्टी बांध रखे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहन झा ने पत्रकार की हत्या की सीबीआइ जांच की मांग करते हुए कहा कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की आवश्यकता है. वरीय उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि महागंठबंधन की सरकार बनते ही बिहार में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की बाढ़ सी आ गयी है, जिसे रोकने में राज्य सरकार अक्षम साबित हो रही है.
इसके मद्देनजर राज्य में राष्ट्रपति शासन जरूरी हो गया है.
मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी ने बिहार में व्याप्त जंगलराज पार्ट-दो के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया है. इस अवसर पर हरजीतू पासवान, गुंजन कुमार श्रीवास्तव, राहुल झा, रोहित सिंह, जगदीश रमण, अशरफ पप्पू, मुकेश कुमार पासवान, गंगा झा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पत्रकार की हत्या निजी नुकसान : जदयू : सीतामढ़ी . जिला जदयू के प्रवक्ता ईश्वर नारायण साह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हाल के दिनों में सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या से पूरी पार्टी एवं सरकार अपनी निजी क्षति मान रही है. इस तरह की घटना घोर निंदनीय है. पार्टी व सरकार दिवंगत पत्रकार के परिवार के साथ है. अपराधी चाहे जहां भी हो, कितना रसूख वाला क्यों न हो बच नहीं पायेगा. सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहेगी. मुख्यमंत्री ने इसकी गंभीरता को देखते हुए ही सीबीआइ से जांच की अनुशंसा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन