टेलर मास्टर के पुत्र विशाल को राज्य में सातवां व जिला में पहला स्थान

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार को जारी परिणाम में सुरसंड नगर पंचायत के एक छात्र ने मैट्रिक में 483 अंक लाकर स्टेट टॉपर की सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर जिला टॉपर बना है.

विज्ञापन

सुरसंड. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार को जारी परिणाम में सुरसंड नगर पंचायत के एक छात्र ने मैट्रिक में 483 अंक लाकर स्टेट टॉपर की सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर जिला टॉपर बना है. नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी टेलर मास्टर मुकेश राउत व नीलम देवी के पुत्र विशाल कुमार उर्फ गोलू को यह उपलब्धि हासिल हुई है. स्थानीय प्लस टू सरयू हाइस्कूल के छात्र विशाल कुमार उर्फ गोलू ने मैट्रिक परीक्षा की जारी परिणाम में 483 अंक प्राप्त कर नगर समेत जिला का नाम रौशन किया है. दो भाइयों में विशाल छोटा है. बड़ा भाई रोहित कुमार बीते मंगलवार को जारी इंटरमीडियट परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में 367 अंक प्राप्त कर उतीर्ण हुआ है. उतीर्ण छात्र ने बताया कि बिहार बोर्ड टॉपर वेरिफिकेशन के लिए उसे कॉल आया था. 26 मार्च को वह अपने माता-पिता के साथ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना गया था, जहां उससे बोर्ड द्वारा गठित टीम ने पूछताछ की थी. विशाल ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहता है. उसके पिता लुधियाना में टेलर मास्टर हैं. जबकि मां सकुशल गृहिणी है. स्कूल के शिक्षक ब्रजेश कुमार, पंकज कुमार झा, निर्मल कुमार, शैलेश कुमार व अरुण कुमार समेत सभी शिक्षकों ने बताया कि विशाल पढ़ने में काफी मेधावी रहा है.

— पेंटिंग समेत कई कला में निपुण है विशाल

पड़ोसी सह भाजपा नेत्री व समाज सेविका संगीता कुमारी ने बताया कि टॉपर छात्र विशाल उर्फ गोलू पढ़ाई करने के साथ ही पेंटिंग, रंगोली, मूर्ति (प्रतिमा) बनाने व मेंहदी लगाने की कला में निपुण है. शादी के मौके पर वह दुल्हन को मेंहदी लगाने का कार्य भी करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन