यज्ञ 11 मई से, तैयारी पूरी

Updated at :09 May 2016 4:29 AM
विज्ञापन
यज्ञ 11 मई से, तैयारी पूरी

सीतामढ़ी : परसौनी प्रखंड के गिसारा वयना गांव में 11 मई से प्रारंभ विश्व कल्याण के लिए 27 कुंजों में श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह महायज्ञ प्रखंड के गिसारा वयना के बीच बागमती व लक्ष्मणा नदी के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित की जायेगी. महायज्ञ का संचालन […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : परसौनी प्रखंड के गिसारा वयना गांव में 11 मई से प्रारंभ विश्व कल्याण के लिए 27 कुंजों में श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गयी है. यह महायज्ञ प्रखंड के गिसारा वयना के बीच बागमती व लक्ष्मणा नदी के त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित की जायेगी. महायज्ञ का संचालन ब्रह्मलीन परम पूज्य तपस्वी नारायण दास जी महाराज के फटकशीला अयोध्या धाम के मानस भूषण कृपा पात्र बाबा सुरेश दास जी महाराज के सानिध्य में किया जायेगा.

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रौशन कुमार झा उर्फ बिट्टु ने शनिवार को बताया कि इस महायज्ञ में 27 कुंजों में छह सौ नाम जापकों द्वारा श्री सीताराम नाम जाप किया जायेगा. यज्ञ के पूर्व छह मई को रामार्चा पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की तदाद में श्रद्धालु आकर इस पूजा में अपनी उपस्थित दर्ज करायी. महायज्ञ से पूर्व प्रतिदिन रात आठ से 10 बजे तक बाबा द्वारा प्रवचन किया जा रहा है. एक कुंज मे लगातार रामनाम जाप चल रहा है.

इसके उपरांत 10 मई को स्थानीय विधायक, सांसद एवं गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में 1008 कुवांरी कन्याओं द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी. 51 भिन्न-भिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा महायज्ञ का खास आकर्षण है. यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के सदस्य पंचायत के निवर्तमान मुखिया अशोक साह, पूर्व मुखिया बैद्यनाथ प्रसाद दुदानी, पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार झा, उदय शंकर झा, रामनरेश झा, अरविंद कुमार, अधिवक्ता विमल कुमार झा, रामा ठाकुर, अविनाश ठाकुर, कन्हैया सिंह, यशवंत सिंह, शुकेश्वर साह समेत बड़ी संख्या में लोग सहयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन