पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से कैदी फरार

Updated at :08 May 2016 5:39 AM
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से कैदी फरार

सीतामढ़ी : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहा पप्पू पासवान नामक एक कैदी शनिवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. कैदी के फरार होने की खबर फैलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद व मंडल कारा के अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे. […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहा पप्पू पासवान नामक एक कैदी शनिवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. कैदी के फरार होने की खबर फैलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद व मंडल कारा के अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे.

वहां उन्होंने कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की. नगर थाने की पुुलिस ने कैदी की सुरक्षा में प्रतिनियुक्त हवलदार कृष्णा पासवान के लिखित बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन