घर लौट रहे दवा विक्रेता को अपराधियों ने मारी गोली

सीतामढ़ी : नगर थाना के अंतर्गत मेहसौली गुमटी से जयप्रकाश पथ जानेवाली सड़क पर गुरुवार शाम को बाइक सवार अपराधियों ने दवा विक्रेता केशव िसंह को गोली मार दी़ केशव दुकान से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में एक ही बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उन्हें रोक लिया़ केशव कुछ समझ पाते, […]
सीतामढ़ी : नगर थाना के अंतर्गत मेहसौली गुमटी से जयप्रकाश पथ जानेवाली सड़क पर गुरुवार शाम को बाइक सवार अपराधियों ने दवा विक्रेता केशव िसंह को गोली मार दी़ केशव दुकान से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में एक ही बाइक पर सवार दो अपराधी आये और उन्हें रोक लिया़ केशव कुछ समझ पाते,
इससे पहले अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी़ इसके बाद अपराधी वहां से भाग खड़े हुए़ घायल होने के बावजूद केशव ने साहस दिखाया़ वे खुद बाइक चलाकर सीओ ऑफिस वाली गली में स्थित एसएस महतो के क्लिनिक पर पहुंचे़ वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद इसकी सूचना सूचना पुलिस को दी गयी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










