लचर कोर बैंकिंग सेवा से परेशानी

Updated at :04 May 2016 5:37 AM
विज्ञापन
लचर कोर बैंकिंग सेवा से परेशानी

डाकघर . खाता खोलने व पैसा जमा करने को कई दिनों से भटक रहे लोग महीनों से समस्या बरकरार सीतामढ़ी/सुप्पी : हाल के महीनों में ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न डाक घरों में विभाग की ओर से कोर बैंकिंग सेवा शुरू की गयी, मगर यह सेवा एक तरह से ग्राहकों के […]

विज्ञापन

डाकघर . खाता खोलने व पैसा जमा करने को कई दिनों से भटक रहे लोग

महीनों से समस्या बरकरार
सीतामढ़ी/सुप्पी : हाल के महीनों में ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न डाक घरों में विभाग की ओर से कोर बैंकिंग सेवा शुरू की गयी, मगर यह सेवा एक तरह से ग्राहकों के लिए अभिशाप बन गया है. इस सेवा का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. यह हाल किसी एक डाक घर का नहीं, बल्कि उन सभी डाक घरों का है, जहां कोर बैंकिंग सेवा शुरू की जा चुकी है.
मजाक बनी सीबीएस : जब डाक घरों में कोर बैंकिंग सेवा शुरू हुई तो विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा ग्राहकों को बताया गया था कि अब यहां खाता खोल कर दूसरे जगहों से पैसा मंगाया जा सकता है और भेजा भी जा सकता है. हालांकि यह सेवा एक मजाक बन कर रह गया है. यह कहना है ग्राहकों का.
अब तो ग्राहक कोर बैंकिंग वाले डाक घरों में खाता खोल कर अपने को बूरी तरह फंस जाना मान रहे हैं. इसमें सच्चाई भी है. कारण कि खाते में पर्याप्त पैसा रहने के बावजूद ग्राहक जरूरत पड़ने पर पैसे की निकासी नहीं कर पा रहे हैं. इसका सबसे मुख्य कारण बराबर लिंक फेल रहना बताया गया है.
प्रभात खबर ने सबसे पहले उन डाक घरों का जायजा लिया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में है और वह कोर बैंकिंग से जुड़ चुका है. ऐसे डाक घरों में एक सुप्पी प्रखंड का उप डाक घर बड़हरवा भी शामिल है. मंगलवार को कई ग्राहकों ने बताया कि यहां खाता खोलने, पैसा जमा करने व पैसे की निकासी के लिए विगत कई दिनों से दौड़ लगा रहे हैं. कुछ ऐसे भी ग्राहक मिले, जिन्होंने बताया कि वे करीब दो माह से उक्त उप डाक घर में आते हैं और लिंक फेल होने की बात सुन कर लौट जाते हैं.
विभाग को आर्थिक क्षति: बता दें कि कोर बैंकिंग वाले डाक घरों में राशि जमा नहीं होने व अन्य कार्यों के भी ठप रहने से विभाग को आर्थिक क्षति भी हो रही है. बावजूद विभाग के वरीय अधिकारी एक तरह से अब तक हाथ पर हाथ रख बैठे हुए हैं. बता दें कि उप डाक घर बड़हरवा में 11 जनवरी 16 को कोर बैंकिंग सेवा शुरू हुई थी. तब से हीं करीब-करीब तमाम काम ठप पड़ गया है.
कहते हैं शाखा डाकपाल : उप डाक घर बड़हरवा के शाखा डाक पाल अनूप महतो ने बताया कि कोर बैंकिंग सेवा का लाभ ग्राहकों को नहीं मिल रहा है. बराबर लिंक फेल रहता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन