... और पुलिस को नहीं हाथ लगा आरिफ हुसैन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Apr 2016 5:23 AM
विज्ञापन

सीतामढ़ी : मेहसौल पूर्वी पंचायत की मुखिया रौनक जहां परवेज के पति मो आरिफ हुसैन को दबोचने के लिए रेल पुलिस सोमवार को पूरा दिन पसीना बहाती रही, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ सका. दरअसल स्थानीय रेल थानाध्यक्ष शशि कपूर को गुप्त सूचना मिली थी कि रेल पुलिस के जवान कन्हैया लाल को अगवा […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : मेहसौल पूर्वी पंचायत की मुखिया रौनक जहां परवेज के पति मो आरिफ हुसैन को दबोचने के लिए रेल पुलिस सोमवार को पूरा दिन पसीना बहाती रही, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आ सका.
दरअसल स्थानीय रेल थानाध्यक्ष शशि कपूर को गुप्त सूचना मिली थी कि रेल पुलिस के जवान कन्हैया लाल को अगवा कर बेरहमी से पिटाई करने तथा रेल थाना में घुस कर तोड़फोड़ व हथियार लूटने की कोशिश के मामले में आरोपित मो आरिफ हुसैन डुमरा प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव के नामांकन करने आने वाला है.
पुिलस ने बिछाया जाल
सूचना पर रेलवे पुलिस डुमरा थाने की पुलिस के साथ दिन भर ब्लॉक के आसपास जाल बिछाये रखा. इस दौरान मेहसौल पूर्वी के मो साहेब जान को शक के आधार पर दबोच लिया. डुमरा थाना पर पूछताछ करने के बाद पीआर बांड पर उसे छोड़ दिया गया. वह उक्त पंचायत से सरपंच पद का परचा दाखिल करने आया था.
नामांकन पर हो रही चर्चा
गिरफ्त से छुटने के बाद जब वह नामांकन करने पहुंचा तो बताया गया कि जिस सरपंच के लिए वह नामांकन करना चाहता है, वह महिला के लिए आरक्षित है. साहेबजान द्वारा महिला के आरक्षित पद पर नामांकन दाखिल करने का प्रयास करना चर्चा का विषय बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










