एसएसबी शराबियों पर रख रहा पैनी नजर

Updated at :12 Apr 2016 5:17 AM
विज्ञापन
एसएसबी शराबियों पर रख रहा पैनी नजर

तस्कर भी शराब की तस्करी करने से बच रहे हैं सोनबरसा : नयी उत्पाद नीति को धरातल पर शत-प्रतिशत लागू कराने में एसएसबी की ओर से भी शासन व प्रशासन को पूरा सहयोग किया जा रहा है. कल तक बॉर्डर पर देश विरोधी गतिविधियों पर नजर रखने वाले एसएसबी जवान अब शराबियों पर भी पैनी […]

विज्ञापन

तस्कर भी शराब की तस्करी करने से बच रहे हैं

सोनबरसा : नयी उत्पाद नीति को धरातल पर शत-प्रतिशत लागू कराने में एसएसबी की ओर से भी शासन व प्रशासन को पूरा सहयोग किया जा रहा है. कल तक बॉर्डर पर देश विरोधी गतिविधियों पर नजर रखने वाले एसएसबी जवान अब शराबियों पर भी पैनी नजर रख रहे है.
वाहनों की नियमित सघन चेकिंग
एसएसबी 91 बटालियन के उप सेनानायक जय गोपाल नम:शुद्रा के निर्देश पर बॉर्डर पर तैनात जवान विशेष चौकसी बरत रहे है. वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है. खास कर यह देखा जा रहा है कि कोई वाहन में छुपा कर शराब तो नही ले जा रहा है. हालांकि बंदी के बाद से बॉर्डर पर किसी भी वाहन से शराब जब्त नही किया जा सका है. कहा जा रहा है कि एक्ट में कार्रवाई का कड़ा प्रावधान होने के कारण तस्कर भी शराब की तस्करी करने से बच रहे है.
शराबियों की होगी मेडिकल जांच
स्थानीय हनुमान नगर चौक के समीप 24 घंटा के लिए एसएसबी द्वारा नाका लगा दिया गया है.
शनिवार को कंपनी कमांडर मान सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह, हेड कॉस्टेबल सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र राठौर, हंस राज, गगनदीप सिंह व विक्रम सिंह नेपाल से भारत व भारत से नेपाल आने-जाने वाले एक-एक वाहनों की जांच कर रहे थे. कंपनी कमांडर श्री सिंह ने बताया कि निर्देश के अनुसार शंका होने पर संबंधित लोगों का मुंह सूंघा जा रहा है
कि वह शराब तो नही पिया है. शंका होने पर मेडिकल जांच कराने की बात कही गयी है. जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जायेगी.
इधर थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी ने बताया कि एनएच-77 पर दोस्तीया के समीप उत्पाद विभाग व पुलिस की ओर से चेक पोस्ट बनाया गया है. वाहनों व गठरी की जांच के लिए एक पुलिस पदाधिकारी के साथ 10 जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन