अष्टधातु की तीन मूर्तियां बरामद

सुरसंड (सीतामढ़ी). प्रखंड की सुरसंड उत्तरी पंचायत स्थित रामजानकी मंदिर से जून,15 में चोरी कर ली गयी भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की मूर्तियां रविवार को मंदिर की समीप बूढ़ा पोखर में मिलीं. 16 इंच ऊंची मूर्तियों का वजन 30 किलो है. मूर्तियों की कीमत करीब एक करोड़ बतायी गयी है. बताया गया है […]
सुरसंड (सीतामढ़ी). प्रखंड की सुरसंड उत्तरी पंचायत स्थित रामजानकी मंदिर से जून,15 में चोरी कर ली गयी भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की मूर्तियां रविवार को मंदिर की समीप बूढ़ा पोखर में मिलीं. 16 इंच ऊंची मूर्तियों का वजन 30 किलो है. मूर्तियों की कीमत करीब एक करोड़ बतायी गयी है. बताया गया है कि विनोद मुखिया, विक्की व केशव कुमार तीनों बूढ़ा पोखर में मछली मार रहे थे. इसी दौरान जाल में मूर्तियां फंस गयीं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार, अवर निरीक्षक शकील अहमद मौके पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










