नाबालिग लड़की को बेचने का प्रयास करनेवाला गिरफ्तार

Updated at :11 Apr 2016 6:00 AM
विज्ञापन
नाबालिग लड़की को बेचने का प्रयास करनेवाला गिरफ्तार

सीतामढ़ी : बेतिया रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर सीतामढ़ी में बेचने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद व सब इंस्पेेक्टर राकेश कुमार ने अन्य पुलिस बलों के साथ मिल कर थाना क्षेत्र के भासर, भेडि़हर टोला में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए नगर […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बेतिया रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर सीतामढ़ी में बेचने का प्रयास करने वाले एक व्यक्ति को नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद व सब इंस्पेेक्टर राकेश कुमार ने अन्य पुलिस बलों के साथ मिल कर थाना क्षेत्र के भासर, भेडि़हर टोला में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष श्री आनंद ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गत दो दिन पूर्व आरोपित के घर से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़की को बरामद कर ली थी. पुलिस ने नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर आरोपित बालेश्वर राय पर प्राथमिकी कांड संख्या-160/16 दर्ज करने के बाद दोनों लड़की को स्थानीय चाईल्ड लाइन के हवाले कर दिया था.
पुलिस की सक्रियता से बिकने से बचीं दो बहनें : नाबालिग लड़की द्वारा पुलिस को दिये गये बयान के अनुसार उक्त दोनों बहनें बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा नगर गांव की रहने वाली है. गत 14 मार्च को शाम का खाना नहीं बनाने को लेकर उसकी मां ने उसकी पिटाई की थी. इसी बात से दु:खी हो कर 14 वर्षीय उक्त लड़की अपनी 13 वर्षीय चचेरी बहन के साथ घर से भाग कर बेतिया रेलवे स्टेशन आ गयी.
रात को जब दोनों बहनें रेलवे स्टेशन पर सोयी हुई थी, तो अचानक एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया व दोनों बहनों को बहला-फुसला कर तरह-तरह का प्रलोभन देते हुए विश्वास में ले लिया और अपने साथ ट्रेन से सीतामढ़ी ले आया. सीतामढ़ी लाने के बाद दोनों बहनों को अपने घर में छुपा दिया. तीन दिनों तक घर में रखा.
इसी बीच तीन अज्ञात व्यक्ति को घर में लाकर दोनों बहनों का चेहरा दिखया व बेचने की बात करने लगा. इसी बीच पुलिस की जीप पहुंच गयी और दोनों बहनों को बिकने से बचा ली. पुलिस जीप देख कर आरोपित मौके से फरार हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन