यूपी के मजदूरों का बढ़ा वेतन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :11 Apr 2016 5:59 AM
विज्ञापन

रीगा : स्थानीय किसान भवन में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह की मौजूदगी में रविवार को स्थानीय चीनी मिल वर्कर्स यूनियन की एक बैठक हुई, जिसमें मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में चीनी मिल मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. […]
विज्ञापन
रीगा : स्थानीय किसान भवन में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह की मौजूदगी में रविवार को स्थानीय चीनी मिल वर्कर्स यूनियन की एक बैठक हुई, जिसमें मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया. प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में चीनी मिल मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. इसका मुख्य कारण मजदूरों का संगठित न होना है.
मजदूर कई संगठनों में बंटे हुए हैं.
उनके वाजिव हक की लड़ाई सिर्फ इंटक हीं लड़ सकती है. यूपी के 127 चीनी मिलों के मजदूरों के वेतन में वृद्धि को लेकर इंटक की ओर से लड़ी गयी लड़ाई में सफलता मिली है. मजदूरों के हक को लेकर उनके स्तर से संघर्ष में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा जा रहा है. बैठक में प्रदेश की कई चीनी मिलों के मजदूर प्रतिनिधि भी शामिल हुए. मौके पर गोपालगंज के ताहिर हुसैन, लक्ष्मी प्रसाद, नरकटिया गंज के आरएस शर्मा, हरिनगर के अरुण कुमार सिंह, रवींद्र पांडेय, हसनपुर के शिवशंकर यादव के अलावा राजीव कुमार काजू, भगवान यादव, चुन्नू सिंह समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










