बीइओ समेत दो पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at :10 Apr 2016 5:18 AM
विज्ञापन
बीइओ समेत दो पर दर्ज करायी प्राथमिकी

सीतामढ़ी/बैरगनिया : नगर पंचायत के वार्ड संख्या-आठ अशोगी गांव निवासी जितेंद्र पासवान ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बैरगनिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी(बीइओ) अजय कुमार त्रिवेदी एवं घीपट्टी वार्ड ंसंख्या-10 निवासी मनोज कुमार को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में बताया है कि मनोज कुमार की पत्नी बेबी कुमारी […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बैरगनिया : नगर पंचायत के वार्ड संख्या-आठ अशोगी गांव निवासी जितेंद्र पासवान ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बैरगनिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी(बीइओ) अजय कुमार त्रिवेदी एवं घीपट्टी वार्ड ंसंख्या-10 निवासी मनोज कुमार को आरोपित किया गया है.

प्राथमिकी में बताया है कि मनोज कुमार की पत्नी बेबी कुमारी नगर पंचायत स्थित प्रावि में शिक्षिका है. बहुत दिनों से वह विद्यालय नहीं आ रही थी, जिसकी लिखित शिकायत पीड़ित द्वारा डीएम से की गयी थी. इससे आक्रोशित होकर बीइओ एवं शिक्षिका के पति मनोज कुमार जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर बाइक पर बैठा कर जौहरी मल हाइस्कूल के फिल्ड में ले जाकर सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया.
कहीं और की शिकायत तो मार देंगे जान से :
कहा कि अगर फिर कहीं शिकायत किया तो जान से मार देंगे. एससीएसटी थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी कांड संख्या-31/16 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन