75 वर्षीय वृद्ध की डूबने से हुई मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआमा निवासी रामाधार मिश्रा की डूबने से हुई मौत की बात प्रकाश में आई है.
पिपराही .थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआमा निवासी रामाधार मिश्रा की डूबने से हुई मौत की बातें प्रकाश में आई है.वे लगभग 75 वर्ष के थे. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है वे कुछ महीनों से दिमागी तौर पर ठीक नहीं चल रहे थे. जानकारी के अनुसार संभावना व्यक्त की जा रही है कि शौच करने गए होंगे तथा संभवत: बागमती नदी के किनारे पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए.जिसकी वजह से पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई है. वहीं इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय स्वरूप ने सूचना मिलते थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना की सूचना पाकर कुआंमा पंचायत की मुखिया डॉक्टर रिंकी महतो, डॉ अवधेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश महतो ने शोक संवेदना व्यक्त की है तथा परिवारजनों के दुख में शरिक होने एवं पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने के लिए प्रखंड प्रशासन से अनुरोध किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




