sitamarhi news : बैरगनिया में पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से 75 हजार की लूट
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 23 May 2025 10:17 PM
बैरगनिया-सीतामढ़ी मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के नंदवारा चौक स्थित पेटी वाली माई स्थान के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से 75 हजार रुपये लूट लिया.
बैरगनिया(सीतामढ़ी). बैरगनिया-सीतामढ़ी मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के नंदवारा चौक स्थित पेटी वाली माई स्थान के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से 75 हजार रुपये लूट लिया. इस संबंध में पीड़ित पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के दीपही धरहरवा गांव निवासी रौशन राज ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रामशंकर कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में काम करता है. वह उक्त कंपनी का कलेक्शन अधिकारी है. प्राथमिकी बताया है कि वह सहयोगी चंदन कुमार के साथ बाइक से बैरगनिया के अशोगी सहित अन्य स्थानों से कलेक्शन कर सीतामढ़ी लौट रहा था. इसी क्रम में अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया तथा पिस्टल का भय दिखाकर कलेक्शन के 75 हजार रुपये लूट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक समेत मसहा आलम गांव की तरफ भाग निकला. लूट की इस घटना के बाद पुलिस ने चिन्हित जगहों पर वाहन चेकिंग किये जाने की बात कही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










