इश्क के लिए प्रेमिका की गांधीगीरी, प्रेमी के घर के बाहर जमाया डेरा

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में अपने प्रेमीकी बेवफाई से खफा एक प्रेमिका ने गांधीगीरी का रास्ता अख्तियारकिया है. प्रेमिका ने इश्क के लिए प्रेमी के धर के बाहर डेरा जमा दिया है. उधर, प्रेमी सपरिवार घर में ताला बंद कर फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मामला […]
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी में अपने प्रेमीकी बेवफाई से खफा एक प्रेमिका ने गांधीगीरी का रास्ता अख्तियारकिया है. प्रेमिका ने इश्क के लिए प्रेमी के धर के बाहर डेरा जमा दिया है. उधर, प्रेमी सपरिवार घर में ताला बंद कर फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
मामला सीतामढ़ी के सहियारा थाने के पुरनहिया का है. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक लड़की का कहना है कि उसका लड़के के साथ बीते एक साल से प्रेमप्रसंग चल रहा है. हालांकि अब वह शादी को तैयार नहीं है. अपने प्रेमी के इस रवैये के विरोध में वह उसके घर के सामने धरने पर बैठ गयी है.
स्थानीय लाेगों के समझाने के बावजूद लड़की अपने प्रेमी के अपनी जीद पर अड़ी है. मामले की सूचना मिलने के बाद से पुलिस छानबीन में जुट गयी है. लड़की का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह धरने पर बैठे रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




