युवा उत्सव में चयनित कलाकार पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

शिवहर : दो दिवसीय युवा उत्सव का शनिवार को समापन हो गया. डीएम ने चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय चयनित कलाकारों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि जिले के कलाकार दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहरायेंगे. उन्होंने चयनित बच्चों को प्रशिक्षित करने का निर्देश म्यूजिक शिक्षक को दिया. समूह गान व समूह […]

विज्ञापन

शिवहर : दो दिवसीय युवा उत्सव का शनिवार को समापन हो गया. डीएम ने चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय चयनित कलाकारों को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि जिले के कलाकार दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहरायेंगे. उन्होंने चयनित बच्चों को प्रशिक्षित करने का निर्देश म्यूजिक शिक्षक को दिया. समूह गान व समूह लोक नृत्य में डीएवी पब्लिक स्कूल, शास्त्रीय गायन में संजय कुमार को चयनित किया गया.

अन्य विद्याओं हारमोनियम वादन में शिवम् कुमार को चयनित किया गया. मौके पर वरीय उपसमहर्ता गिरिजेश कुमार व डीपीआरओ वैसूर रहमान अंसारी समेत कई मौजूद थे.उद्भव प्रशिक्षण का शुभारंभपुरनहिया. प्रखंड स्थित बीआरसी केंद्र में चार दिवसीय उद्भव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गैर आवासीय इस प्रशिक्षण में 3से 5 वर्ग के बच्चों को सृजनात्मक शिक्षा कैसे दी जाय. इसकी जानकारी दी गयी. वही स्वच्छता के बारे में भी बताया गया.

प्रशिक्षण हेमंत कुमार, देवेंद्र कुमार चौधरी व हेमंत कुमार ने दिया. मौके पर बीइओ रवींद्रनाथ सिंह समेत कई मौजूद थे.30 को निशक्त बच्चों का बाल मेलापुरनहिया. 30 नवंबर को निशक्त बच्चों के लिए प्रखंडस्तरीय मेले का आयोजन किया गया है. जिसके चयनित बच्चे 3 दिसंबर को जिला में विश्व विकालांग दिवस पर कार्यक्रम में भाग लेंगे.

उक्त जानकारी प्रखंड शिक्षक इंद्रसन कुमार ने दी है.खैरा पहाड़ी बांध से 14 घर हटाये गये.पुरनहिया. प्रखंड स्थित खैरापहाड़ी बांध से अतिक्रमण हटाओ कार्यक्रम के दौरान 14 घर हटाये गये. मौके पर सीओ नवीन कुमार चौधरी, मजिस्ट्रेट दयाशंकर पाठक, स अनि मदन प्रसाद यादव समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन