ग्रामीणों ने तस्कर को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तस्कर काे दबोचा स्थानीय उपभोक्ताओं को समय से नहीं मिल रहा सिलिंडर फोटो नंबर-14, जब्त गैस सिलिंडर के साथ ग्रामीण व 16, गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की भीड़.बैरगनिया. नेपाल में जारी मधेस आंदोलन की आड़ में रसोइ गैस व पेट्रोल की तस्करी बढ़ गयी है. नेपाली तस्कर वहां से खाली सिलिंडर लेकर बैरगनिया […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने तस्कर काे दबोचा स्थानीय उपभोक्ताओं को समय से नहीं मिल रहा सिलिंडर फोटो नंबर-14, जब्त गैस सिलिंडर के साथ ग्रामीण व 16, गैस गोदाम पर उपभोक्ताओं की भीड़.बैरगनिया. नेपाल में जारी मधेस आंदोलन की आड़ में रसोइ गैस व पेट्रोल की तस्करी बढ़ गयी है. नेपाली तस्कर वहां से खाली सिलिंडर लेकर बैरगनिया पहुंचते हैं और उसमें गैस की रिफलिंग कर लेकर चले जाते हैं. शनिवार को नगर पंचायत के भकुरहर टोला के लोगों ने गैस सिलिंडर के साथ एक नेपाली तस्कर को पकड़ा. तस्कर विनय कुमार यादव नेपाल के रौतहट जिला के बेलविछवा गांव के वार्ड नंबर-6 का रहने वाला है. तस्करी का किया खुलासातस्कर विनय ने ग्रामीणों के समक्ष स्वीकार किया कि वह विगत कई महीनों से गैस की तस्करी कर रहा है. वह नेपाल से गैस का खाली सिलिंडर लेकर बैरगनिया मसजिद रोड स्थित एक जेनरल स्टोर की दुकान में पहुंचता है. वहां गैस की रिफलिंग कर उसे लेकर नेपाल चला जाता है. विनय ने बताया कि बैरगनिया में गैस की रिफलिंग कराने पर 12 सौ रुपये खर्च होता है, जिसे वह नेपाल में दो हजार प्रति सिलिंडर बिक्री करता है. 50 दिनों पर गैस की आपूर्तिभकुरहर के मो रेयाज, संजय बैठा, वार्ड पार्षद अच्छे लाल राम, संदीप कुमार बैठा व अविनाश कुमार ने बताया कि गैस की तस्करी किये जाने के चलते ही स्थानीय लोगों को गैस के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है. नंबर लगाने के 40-50 दिन के बाद गैस की आपूर्ति होती है. वह भी गैस के लिए गोदाम पर सुबह 4 बजे से ही उपभोक्ता जमा होने लगते हैं. शनिवार को भी स्थानीय गैस एजेंसी पर गैस के लिए उपभोक्ताओं की काफी भीड़ देखी गयी. जब्त हुआ था गैस सिलिंडरविगत कुछ दिनों पूर्व एसएसबी ने तस्करों से छह गैस सिलिंडर जब्त किया था. इससे पूर्व यूपी के मुरादाबाद से ट्रक से बैरगनिया लाये गये छोटे गैस सिलिंडर को जब्त कर कस्टम के हवाले कर दिया गया था. इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने ट्रक के चालक व खलासी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. गत दिन गैस की तस्करी के विरोध में यहां के उपभोक्ताओं ने स्थानीय गैस एजेंसी के काउंटर पर तोड़फोड़ की थी. सूत्रों ने बताया कि प्रखंड के मसहा आलम, मुसाचक, सिंदूरिया व ललबकेया नदी के किनारे से गैस व अन्य सामग्री की तस्करी की जाती है. सदर एसडीओ का है कहनाइस बाबत सदर एसडीओ संजय कृष्ण ने बताया कि बैरगनिया के गैस एजेंसी के खिलाफ वहां के एमओ को जांच का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वैसे गैस एजेंसियों के बारे में डीएम को भी सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन