बागमती नदी के बांध को अतक्रिमण मुक्त करें : डीएम
बागमती नदी के बांध को अतिक्रमण मुक्त करें : डीएम शिवहर. समाहरणालय में गुरुवार को डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने अधिकारियों को बताया कि बागमती नदी के बांध को बेलबा से तरियानी प्रखंड तक स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. जिसे उच्च न्यायालय […]
बागमती नदी के बांध को अतिक्रमण मुक्त करें : डीएम शिवहर. समाहरणालय में गुरुवार को डीएम राजकुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें डीएम ने अधिकारियों को बताया कि बागमती नदी के बांध को बेलबा से तरियानी प्रखंड तक स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. जिसे उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में सीओ को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया गया है. बताया कि बांध को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश पूर्व में ग्रामीणों को भेजा जा चुका है. 21 नवंबर तक बांध को अतिक्रमण मुक्त नहीं करने पर पुलिस बल के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जायेगा. जिसका खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जायेगा. मौके पर एसडीओ लालबाबू सिंह, सीओ युगेश दास, विपिन कुमार व सुधीर कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










