आकर्षक बनाया गया था छठ घाट
आकर्षक बनाया गया था छठ घाट फोटो नंबर- 17 भगवान भास्कर को जल अर्पित करतीं व्रती. रीगा. सूर्योपासना का महापर्व छठ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड क्षेत्र की व्रतियों ने तालाब व नदी के घाटों पर छठ की. मंगलवार की शाम भगवान सूर्य को अर्घ देने के बाद बुधवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ […]
आकर्षक बनाया गया था छठ घाट फोटो नंबर- 17 भगवान भास्कर को जल अर्पित करतीं व्रती. रीगा. सूर्योपासना का महापर्व छठ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड क्षेत्र की व्रतियों ने तालाब व नदी के घाटों पर छठ की. मंगलवार की शाम भगवान सूर्य को अर्घ देने के बाद बुधवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ दिया गया. इसके साथ ही छठ पर्व संपन्न हो गया. छठ घाटों को आकर्षक सजाया गया था. 19 पंचायतों में छठ पर्व बाजपट्टी. प्रखंड की 19 पंचायतों में छठ पर्व मनाया गया. वनगांव उत्तरी पंचायत के अधवारा नदी, वनगांव दक्षिणी बोधायन पोखर, सीताराम मंदिर के निकट तालाब पर छठ किया गया. इसके अलावा भासेपुर, रूदौली व रतवारा समेत अन्य गांवों में भी श्रद्धा के साथ छठ पर्व मनाया गया. इधर, बसहा गांव की व्रतियों ने अधवारा नदी के तट पर व्रत की. व्रतियों में पूर्व मंत्री डा रंजू गीता भी शामिल थी. घाट पर अधिकारी भी मुस्तैद रहे. क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पूरे दिन भी पुलिस गश्त लगाती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










