बस स्टार्ट कर सो गया खलासी
बस स्टार्ट कर सो गया खलासी फोटो नंबर- 36 बस के स्टेरिंग के नीचे दबा खलासी पुपरी. स्थानीय रेलवे स्टेशन चौक रोड में पड़ाव के समय नशे में धुत खलासी ने बस को स्टार्ट कर दिया. अधिक नशे में होने के कारण वह स्टेरिंग के नीचे लुढ़क गया और सो गया. यह मामला रविवार रात […]
बस स्टार्ट कर सो गया खलासी फोटो नंबर- 36 बस के स्टेरिंग के नीचे दबा खलासी पुपरी. स्थानीय रेलवे स्टेशन चौक रोड में पड़ाव के समय नशे में धुत खलासी ने बस को स्टार्ट कर दिया. अधिक नशे में होने के कारण वह स्टेरिंग के नीचे लुढ़क गया और सो गया. यह मामला रविवार रात की है. रात होने व बस में किसी के नहीं होने और इंजन स्टार्ट देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गयी. एक राहगीर ने बस का इंजन बंद किया. बाद में लोगों ने देखा कि नशे में धुत खलासी स्टेरिंग के नीचे पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. इलाज के बाद खलासी होश में आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










