छठ में मायके में रहना लगता है अच्छा

Updated:
विज्ञापन

छठ में मायके में रहना लगता है अच्छा फोटो नंबर-23 पत्नी के साथ एके सिंह. डुमरा. पटना के राजवंशी नगर में पूरे परिवार के साथ रह रहे अनिल कुमार सिंह पत्नी सीमा सिंह व बच्चों के साथ छठ में अपने ससुराल डुमरा के वार्ड नंबर-4 स्थित ठाकुर विजय कुमार सिंह के यहां आये हुए हैं. […]

विज्ञापन

छठ में मायके में रहना लगता है अच्छा फोटो नंबर-23 पत्नी के साथ एके सिंह. डुमरा. पटना के राजवंशी नगर में पूरे परिवार के साथ रह रहे अनिल कुमार सिंह पत्नी सीमा सिंह व बच्चों के साथ छठ में अपने ससुराल डुमरा के वार्ड नंबर-4 स्थित ठाकुर विजय कुमार सिंह के यहां आये हुए हैं. श्री सिंह पटना के एक स्कूल में बतौर वरीय शिक्षक कार्यरत हैं. करीब-करीब हर वर्ष छठ में पत्नी के साथ डुमरा में ही रहते हैं. बताते हैं कि यहां का छठ घाट काफी आकर्षक होता है और यहां की पूजा कुछ अलग ढंग से की जाती है. साथ ही यहां आने से कई अपनों से मुलाकात हो जाती है. भाग-दौड़ की इस जिंदगी में किसी को किसी से बात करने की फुरसत तक नहीं है. छठ में चार-पांच दिनों तक काफी शांति महसूस करते हैं और अपनों के बीच रहना अच्छा लगता है. उनकी पत्नी सीमा सिंह कहती हैं कि खास कर छठ में मायके में रहने की बात ही कुछ और है. मायके में आना अच्छा लगता है. पर्व के साथ-साथ अपनों व पुरानी सहेलियों से भी मुलाकात करने का मौका मिल जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन