व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के माधोपुर सुलतानपुर चौक स्थित सिन्हा इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक जयकिशोर सिन्हा से अपराधियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. घटना 10 नवंबर को साढ़े तीन बजे की है. इस संबंध में श्री सिन्हा ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि श्री सिन्हा के […]
रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के माधोपुर सुलतानपुर चौक स्थित सिन्हा इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक जयकिशोर सिन्हा से अपराधियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. घटना 10 नवंबर को साढ़े तीन बजे की है. इस संबंध में श्री सिन्हा ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा गया है
कि श्री सिन्हा के मोबाइल संख्या-9835451291 एवं 9771372637 पर मोबाइल संख्या-8054509508 से कॉल आया. कॉल करनेवाले ने उससे पांच लाख रंगदारी की मांग की तथा नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी. दहशतजदा व्यवसायी ने कहा कि लगभग एक माह पूर्व भी उसके मोबाइल पर अपराधियों ने मोबाइल संख्या-7549576090 से कॉल कर उसे धमकी दी थी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










