राशि है पर स्कूल भवन का नर्मिाण अधूरा

Updated:
विज्ञापन

राशि है पर स्कूल भवन का निर्माण अधूराफोटो नंबर- 26 मवि कुरहर, 27 प्रावि थरूहट, 28 खड़का का खिड़की विहीन भवन, 29 प्रावि उखड़ा, 30 बीइओ रामवृक्ष सिंह बोखड़ा. प्रखंड में करीब दर्जन भर स्कूलों का भवन निर्माण अधूरा है. इसकी खबर विभागीय अधिकारी व अभियंता को रहने के बाद भी वे कोई कार्रवाई करने […]

विज्ञापन

राशि है पर स्कूल भवन का निर्माण अधूराफोटो नंबर- 26 मवि कुरहर, 27 प्रावि थरूहट, 28 खड़का का खिड़की विहीन भवन, 29 प्रावि उखड़ा, 30 बीइओ रामवृक्ष सिंह बोखड़ा. प्रखंड में करीब दर्जन भर स्कूलों का भवन निर्माण अधूरा है. इसकी खबर विभागीय अधिकारी व अभियंता को रहने के बाद भी वे कोई कार्रवाई करने के बजाय हाथ पर हाथ रख बैठे हुए हैं. लोगों का कहना है कि स्कूलों का भवन निर्माण एक मजाक बन कर रह गया है. अधिकारियों के गंभीर नहीं रहने के कारण ही वर्षों पूर्व राशि आवंटित किये जाने के बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. वर्षों से भवन अधूरा किसी स्कूल का भवन दो वर्ष से तो किसी का पांच वर्ष से लंबित है. कई स्कूलों का भवन निर्माण छह-सात वर्ष पूर्व शुरू हुआ और अब तक पूरा नहीं हुआ है. ऐसी बात नहीं कि इस मद में राशि कम पड़ गयी है. पर्याप्त आवंटन रहने के बावजूद संबंधित प्रधान शिक्षक सह संवेदक एवं विभागीय अधिकारी व अभियंता की इच्छा शक्ति के अभाव में दर्जनों स्कूलों का भवन लंबित पड़ा हुआ है. इन कारणों से भवन लंबित बताया गया है कि किसी स्कूल के प्रधान शिक्षक पैसा लेकर गायब हो गये, जिसके चलते निर्माण कार्य बाधित है तो किसी स्कूल में वित्तीय प्रभार के आदान-प्रदान को लेकर भवन का काम रुका हुआ है. प्रधान शिक्षक की मृत्यु के चलते भी कहीं-कहीं काम बाधित है. प्राथमिक विद्यालय, थरुहट के प्रधान रहे मो नसीम भवन मद की राशि की निकासी कर चुके हैं. वे काफी समय तक स्कूल से गायब रहे और इसी अवधि में सेवानिवृत्त भी हो गये. विभाग भी उक्त प्रधान की अब तक न कोई खोज-खबर ली है और न ही भवन लंबित रखने के आरोप में कोई कार्रवाई की है. खाता संचालन पर हीं रोक प्राथमिक विद्यालय, बंडाही टोला में कनीय व वरीय शिक्षक के विवाद के चलते उक्त स्कूल के खाता संचालन पर रोक लगा दिया गया है. वह भी काफी समय से. लोगों का कहना है कि विभाग को खाता संचालन पर रोक लगाने के पूर्व विवाद का निबटारा करना चाहिए था. ऐसा नहीं किये जाने के चलते ही भवन का निर्माण बाधित है और बच्चों को जैसे-तैसे पढ़ना पड़ रहा है. प्राथमिक विद्यालय, बनौल ब्रह्म स्थान में भी कनीय व वरीय शिक्षक के विवाद के चलते भवन लंबित है. मवि भाउर के प्रधान शिक्षक की मृत्यु हो जाने के चलते भवन का काम बंद है. नहीं कर रहे राशि की निकासी मध्य विद्यालय, धाधी के पूर्व प्रधान शिक्षक से विभाग ने वित्तीय प्रभार छीन कर दूसरे शिक्षक को दे दिया है. भवन मद की राशि की निकासी नहीं किये जाने के चलते यहां भी काम ठप है. इसी तरह विभिन्न कारणों से मध्य विद्यालय, बुधनगरा, प्राथमिक विद्यालय, धर्मगाछी, मवि सतेर, प्रावि मलिकाना टोला, प्रावि चिकुआ टोला कुरहर व मवि कुरहर आदि स्कूलों का भी भवन लंबित है. हाइस्कूल का काम छह वर्ष से ठप हाइस्कूल खड़का का निर्माण कार्य भी अधूरा है. वह भी करीब छह वर्षों से. प्रधान शिक्षक सुशील प्रसाद को यह मालूम नहीं है कि भवन किस मद की राशि से बन रहा है और इसके संवेदक कौन हैं. कमरे के अभाव में बच्चों को पठन-पाठन में परेशानी होती है, मगर बच्चों की यह कठिनाई समझने के लिए न तो विभाग तैयार है और न ही संवेदक. क्या कहते हैं बीइओ बीइओ रामवृक्ष सिंह ने बताया कि स्कूलों के लंबित भवन को ले वरीय अधिकारी को कई बार रिपोर्ट भेजी जा चुकी है. मौखिक जानकारी भी दी गयी है. वरीय अधिकारी को कार्रवाई करना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन