ट्रैफिक में तैनात महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी

Updated:
विज्ञापन

ट्रैफिक में तैनात महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी सीतामढ़ी : नगर के किरण चौक पर रविवार को बाइक सवार ने महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी की. इन महिला पुलिसकर्मियों को चुनाव के दौरान ट्रैफिक की कमान सौंपी गयी थी. जानकारी के अनुसार, उक्त चौक पर कुछ बाइक सवार लफंगे मंडरा रहे थे. इसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी […]

विज्ञापन

ट्रैफिक में तैनात महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी

सीतामढ़ी : नगर के किरण चौक पर रविवार को बाइक सवार ने महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी की. इन महिला पुलिसकर्मियों को चुनाव के दौरान ट्रैफिक की कमान सौंपी गयी थी. जानकारी के अनुसार, उक्त चौक पर कुछ बाइक सवार लफंगे मंडरा रहे थे. इसी दौरान एक महिला पुलिसकर्मी शक होने पर रोक कर जांच करना चाहा,

तभी लफंगों ने बदसलूकी शुरू कर दी. सूचना पर सार्जेंट राजू कुमार सिंह एवं विशाल आनंद क्यूआरटी जवानों के साथ पहुंचे. इसी बीच उक्त बाइक सवार लफंगे मौके से फरार हो गया. महिला पुलिसकर्मी ने लफंगों के बाइक नंबर को नोट कर लिया है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन