बाजपट्टी में सबसे अधिक तो रून्नीसैदपुर में सबसे कम मतदान
बाजपट्टी में सबसे अधिक तो रून्नीसैदपुर में सबसे कम मतदान सीतामढ़ी. अर्धसैनिक बलों की तैनाती में रविवार को जिला में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. सभी आठ विधानसभा मिला कर 60 प्रतिशत मतदान हुआ. जो कि गत 2010 के विस चुनाव की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक था. सबसे अधिक बाजपट्टी विस क्षेत्र में […]
बाजपट्टी में सबसे अधिक तो रून्नीसैदपुर में सबसे कम मतदान सीतामढ़ी. अर्धसैनिक बलों की तैनाती में रविवार को जिला में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. सभी आठ विधानसभा मिला कर 60 प्रतिशत मतदान हुआ. जो कि गत 2010 के विस चुनाव की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक था. सबसे अधिक बाजपट्टी विस क्षेत्र में 60.62 व सबसे कम रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र में 53.98 प्रतिशत मतदान हुआ. जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने बताया कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रशासन संकल्पित थी. प्रशासन का संकल्प सभी वर्ग के सहयोग से पूरा हुआ. रविवार को चुनाव में 58.18 प्रतिशत मतदान हुआ. इससे पूर्व गत दिन मतदान कर्मियों के द्वारा किये गये पोस्टल बैलेट को शामिल कर लगभगत 60 प्रतिशत मतदान हुआ. विधानसभा वार मतदान रीगा : 57.69बथनाहा : 57.28परिहार : 59.2सुरसंड : 57.8बाजपट्टी : 60.62सीतामढ़ी : 59.12रून्नीसैदपुर : 53.98बेलसंड : 59.8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










