वोट बहष्किार करने वालों पर होगी कार्रवाई
वोट बहिष्कार करने वालों पर होगी कार्रवाईसीतामढ़ी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने वोट का बहिष्कार करने या इसके लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की हरी झंडी दे दी है. इस आशय का पत्र स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी, एसपी, एडीएम, डीडीसी, सभी एसडीओ, निर्वाची पदाधिकारी व […]
वोट बहिष्कार करने वालों पर होगी कार्रवाईसीतामढ़ी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन ने वोट का बहिष्कार करने या इसके लिए प्रेरित करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की हरी झंडी दे दी है. इस आशय का पत्र स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी, एसपी, एडीएम, डीडीसी, सभी एसडीओ, निर्वाची पदाधिकारी व बीडीओ को भेजा गया है. पत्र में डीएम ने कहा है कि उन्हें सूचना मिली है कि बथनाहा प्रखंड के चिरैया, हरनहिया, जलसी, सुपैना, चोरौत प्रखंड के भंटावाड़ी, रून्नीसैदपुर प्रखंड के महेशा फरकपुर पंचायत के लड़कनिया टोला, रीगा प्रखंड के मेहसिया व परिहार प्रखंड के खुरसाहा गांव स्थित बूथ से जुड़े वोटर मतदान बहिष्कार की योजना बना रहे हैं. स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी को उक्त वोटरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया है. यह बताने को कहा गया है कि मतदान का बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. बावजूद अगर कोई मतदान का बहिष्कार करता है तो उसे चिह्नित कर विधि सम्मत कार्रवाई करें. — इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था करें डीएम ने सभी बीडीओ को भेजे पत्र में कहा है कि शिक्षा विभाग के वैसे सभी भवन, जिसे बूथ के रूप में चिह्नित किया गया है, पर विकास निधि से इमरजेंसी लाइट पूर्ण रूपेण चार्ज करा कर केयर टेकर के पास रखना सुनिश्चित करेंगे. अगर शिक्षा विभाग का भवन न होकर अन्य विभाग का हो तो इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था बीडीओ करेंगे. सभी बूथों पर मोबाइल चार्ज करने के लिए प्वाइंट बनवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि मतदान कर्मियों को मोबाइल चार्ज करने में कोई परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










