महिला कर्मी डीएवी स्कूल में ही करेंगी मतदान

Updated:
विज्ञापन

महिला कर्मी डीएवी स्कूल में ही करेंगी मतदान डुमरा. चुनाव के मद्देनजर जिन महिला कर्मियों को कार्मिक कोषांग की ओर से प्रथम नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है और उनके द्वारा प्रपत्र-12 भर कर पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया जा चुका है. यदि किसी कारणवश उन्हें द्वितीय नियुक्ति पत्र नहीं मिली तो वे मतदान […]

विज्ञापन

महिला कर्मी डीएवी स्कूल में ही करेंगी मतदान डुमरा. चुनाव के मद्देनजर जिन महिला कर्मियों को कार्मिक कोषांग की ओर से प्रथम नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है और उनके द्वारा प्रपत्र-12 भर कर पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया जा चुका है. यदि किसी कारणवश उन्हें द्वितीय नियुक्ति पत्र नहीं मिली तो वे मतदान ड्यूटी पर नहीं जयेंगी, पर प्रपत्र 12 भर कर जमा करने के चलते मतदाता सूची में उनके नाम के आगे पीबी मार्क्स अंकित कर दिया गया है. लिहाजा उन्हें पोस्टल बैलेट के माध्यम से 25-28 अक्तूबर के बीच एनएस डीएवी पब्लिक स्कूल, डुमरा में हीं अपना मतदान करना होगा. इस संबंध में उप निर्वाचन अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि ऐसे महिला कर्मियों का मतदान मतदान केंद्र पर स्वीकार नहीं किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन