बैंक प्रबंधक से दुर्व्यवहार, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक से दुर्व्यवहार, प्राथमिकी रीगा. इलाहाबाद बैंक की भुतही शाखा के प्रबंधक अशोक कुमार से दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. जबरन ऋण स्वीकृति को लेकर भवदेपुर पुल के पास गुरुवार को प्रबंधक से गाली-गलौज किया गया एवं तेजाब फेंक कर हत्या करने की धमकी दी. इस संबंध में बेलसंड निवासी अशोक […]

विज्ञापन

बैंक प्रबंधक से दुर्व्यवहार, प्राथमिकी रीगा. इलाहाबाद बैंक की भुतही शाखा के प्रबंधक अशोक कुमार से दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है. जबरन ऋण स्वीकृति को लेकर भवदेपुर पुल के पास गुरुवार को प्रबंधक से गाली-गलौज किया गया एवं तेजाब फेंक कर हत्या करने की धमकी दी. इस संबंध में बेलसंड निवासी अशोक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर सहियारा निवासी राम विनय महतो को आरोपित किया है. उन्होंने कहा कि राम विनय महतो को दो लाख का केसीसी ऋण स्वीकृत किया गया. तीन लाख का ऋण स्वीकृत कराने को लेकर वह दबाव बनाने लगा. 15 अक्तूबर को वह सीतामढ़ी डेरा से बाइक पर सवार होकर जब बैंक जा रहा था, तभी आरोपित ओवरटेक कर बाइक रोक दिया और गाली-गलौज कर तेजाब फेंकने की धमकी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन