शैतान कहा, तो मैंने मोदी को ब्रह्म पिशाच कहा
सीतामढ़ी : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में महाभारत की लड़ाई शुरू है. बिहार कुरुक्षेत्र का मैदान बना हुआ है. यह लड़ाई लालू, सोनिया व नीतीश की नहीं, देश का चुनाव है. जनता के फैसले पर पूरे देश की नजर है. कहा, गत लोकसभा चुनाव में वे एवं नीतीश कुमार अलग-अलग […]
सीतामढ़ी : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में महाभारत की लड़ाई शुरू है. बिहार कुरुक्षेत्र का मैदान बना हुआ है. यह लड़ाई लालू, सोनिया व नीतीश की नहीं, देश का चुनाव है. जनता के फैसले पर पूरे देश की नजर है. कहा, गत लोकसभा चुनाव में वे एवं नीतीश कुमार अलग-अलग चुनाव लड़े थे.
दोनों एक- दूसरे का टांग खींचने में लगे रहे और सांप्रदायिक ताकतें दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो गयी. श्री प्रसाद शनिवार को पुपरी, रून्नीसैदपुर, डुमरा व सोनबरसा में महागंठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें की. कहा कि नरेंद्र मोदी ने उन्हें शैतान कहा था तो उन्होंने मोदी को ब्रह्म पिशाच कहा. अलबला गयी है भाजपा पूर्व सीएम श्री प्रसाद ने कहा, वे और नीतीश कुमार एक हो गये हैं तो भाजपा अलबला गयी है. लोगों को सचेत करते हुए लालू ने कहा कि गुजरात वाला मोदी आ गया है.
वह अच्छे दिन आने की बात कही थी. लोगों से पूछा कि क्या अच्छे दिन आ गये? क्या खाता में 15-15 लाख रुपये आ गये? कहा, मोदी ने सभी से बैंक में खाता खुलवा लिया और पैसा बिना खाता ठनठन गोपाल हो गया. मोदी का सीना 32 इंच का लालू प्रसाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनका सीना 56 इंच का है, पर उन्होंने नापा तो सीना मात्र 32 इंच का था. मोदी कहते थे कि सत्ता में आयेंगे तो चीनी व पाकिस्तानियों को भगा देंगे, मगर दोनों भाग गया क्या? श्री प्रसाद अपने भाषण के अंदाज को नहीं भूले.
पीएम मोदी के प्रति टिप्पणी की कि ‘धान के लावा तावा में, मोदी गेल हवा में’. सभाओं में प्रत्याशी क्रमश: डॉ रंजू गीता, अमित कुमार टुन्ना, सुनील कुशवाहा, डॉ रामचंद्र पूर्वे, सुरेंद्र राम, मो सैयद अबू दौजाना के अलावा पूर्व सांसद नवल किशोर राय, सीताराम यादव, डॉ अर्जुन राय व विधान पार्षद राज किशोर कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










