दुर्गा पूजा व मुहर्रम को ले शांति समिति की बैठक
परिहार : बेला थाना परिसर में डीएम व एसपी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुयी. वही प्रखंड मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में सदर डीएसपी राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुयी. मौके पर चुनाव, दुर्गापूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण मनाने पर विचार विमर्श किया गया. दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त […]
परिहार : बेला थाना परिसर में डीएम व एसपी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुयी. वही प्रखंड मुख्यालय स्थित मीटिंग हॉल में सदर डीएसपी राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुयी.
मौके पर चुनाव, दुर्गापूजा व मुहर्रम को शांतिपूर्ण मनाने पर विचार विमर्श किया गया. दोनों समुदाय के लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि आपसी भाईचारे के रिश्ते को बनाये रख दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व मनाया जायेगा.
मौके पर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, अवर निरीक्षक प्रमोद सिंह, स्थानीय दिनेश साह, फैज अहमद, राम दरेश राय, इदरिश अंसारी व कृष्ण कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










