कमतौल के तीन फर्जी कन्निर सीतामढ़ी में धराये

Updated:
विज्ञापन

कमतौल के तीन फर्जी किन्नर सीतामढ़ी में धराये फोटो नंबर- 24 पकड़े गये तीनों किन्नर — जांच की बात कहने पर तीनों ने फर्जी किन्नर होने की बात कही — आरपीएफ कमांडेट के निर्देश पर गठित की गयी थी टीम रेल प्रतिनिधि सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार को पुलिस ने […]

विज्ञापन

कमतौल के तीन फर्जी किन्नर सीतामढ़ी में धराये फोटो नंबर- 24 पकड़े गये तीनों किन्नर — जांच की बात कहने पर तीनों ने फर्जी किन्नर होने की बात कही — आरपीएफ कमांडेट के निर्देश पर गठित की गयी थी टीम रेल प्रतिनिधि सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड पर हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन से शनिवार को पुलिस ने तीन फर्जी किन्नर को पकड़ा. तीनों को यात्रियों से अवैध ढ़ंग से पैसे की वसूली करते रंगे हाथों पकड़ा गया. खास बात यह कि पुलिस की पूछताछ में तीनों ने फर्जी किन्नर की बात स्वीकार नहीं की. पुलिस को शंका हुई और जब जांच की बात कही तो तीनों ने फर्जी किन्नर होने की बात स्वीकार कर ली. बाद में तीनों को समस्तीपुर रेल न्यायालय भेज दिया गया. — आइजी के निर्देश पर छापामारी आरपीएफ निरीक्षक एसएन राम ने बताया कि विभागीय आइजी के निर्देश पर कमांडेट कुमार निशांत ने एक्सप्रेस व सवारी गाड़ी में भिखमंगा, अवैध वेंडर व किन्नर को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए एक टीम का गठन किया है. टीम में प्रधान आरक्षी राम भरोस प्रसाद, उमेश कुमार गौतम, आनंद कुमार यादव व निखिल कुमार शामिल है. टीम ने हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस में उक्त तीनों फर्जी किन्नरों का पीछा करना शुरू किया. कमतौल व जनकपुर रोड स्टेशन के बीच ट्रेन में यात्रियों से पैसे की वसूली करते तीनों पकड़ लिये गये. आरपीएफ निरीक्षक श्री राम ने बताया कि उन तीनों का नाम क्रमश: पायल कुमारी उर्फ राकेश मल्लिक, मनीषा कुमारी उर्फ राजू पासवान व मीना कुमारी उर्फ सुरेश पासवान हैं. तीनों दरभंगा जिला के कमतौल के रहने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन