दुर्गापूजा व ताजिया को ले शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

दुर्गापूजा व ताजिया को ले शांति समिति की बैठक फोटो नंबर-19, बैठक में मौजूद डीएम राजीव रौशन, एसपी हरि प्रसाथ एस व अन्यसीतामढ़ी : दुर्गा पूजा व ताजिया को लेकर शनिवार को नगर थाना परिसर में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शहर व थाना क्षेत्र के दर्जनों […]

विज्ञापन

दुर्गापूजा व ताजिया को ले शांति समिति की बैठक फोटो नंबर-19, बैठक में मौजूद डीएम राजीव रौशन, एसपी हरि प्रसाथ एस व अन्यसीतामढ़ी : दुर्गा पूजा व ताजिया को लेकर शनिवार को नगर थाना परिसर में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शहर व थाना क्षेत्र के दर्जनों दुर्गा पूजा समिति, ताजिया समिति व साउंड सर्विस के लोग शामिल हुए. मौके पर पूजा समिति व ताजिया समिति के लोगों ने शहर की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया. अधिकारियों ने समस्याओं के निदान का भरोषा दिलाया. डीएम श्री रौशन व एसपी हरि प्रसाथ एस ने समिति सदस्यों को हर हाल में दुर्गा पूजा, ताजिया व डीजे साउंड के लिए लाइसेंस अनिवार्य रूप से ले लेने का निर्देश दिया. लोगों ने शराबियों व असमाजिक तत्वों से होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया. डीएम व एसपी ने ऐसे तत्वों से कड़ाई से निबटने का भरोषा दिलाया. मौके पर दोनों समुदायों के लोगों के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर गहन विचार-विमर्श करने के बाद दोनों समुदाय के लोगों ने जिला प्रशासन को दुर्गा पूजा व ताजिया को शांति व सौहार्द पूर्वक संपन्न कराने का भरोषा दिलाया. मौके पर डीएसपी राजीव रंजन के अलावा डीडीसी, डुमरा बीडीओ, सीओ, नगर थाना के दोनों इंसपेक्टर, पुनौरा व मेहसौल ओपी पुलिस के अलावा शहर के दर्जनों बुद्धिजीवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन