गौर में पूर्व प्रधानमंत्री के घर विरोध प्रदर्शन
गौर में पूर्व प्रधानमंत्री के घर विरोध प्रदर्शन फोटो-20 व 21 रैली व प्रदर्शन में शामिल मधेशी कार्यकर्ता– नेपाल में मधेश आंदोलन 58 वें दिन भी जारी– नो-मेंस लैंड जाम कर धरना पर बैठे रहे मोरचा नेता– औरईया के मनमोहन द्वार पर अनशन कर रहे नेताओं की हालत खराबबैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल में मधेश आंदोलन […]
गौर में पूर्व प्रधानमंत्री के घर विरोध प्रदर्शन फोटो-20 व 21 रैली व प्रदर्शन में शामिल मधेशी कार्यकर्ता– नेपाल में मधेश आंदोलन 58 वें दिन भी जारी– नो-मेंस लैंड जाम कर धरना पर बैठे रहे मोरचा नेता– औरईया के मनमोहन द्वार पर अनशन कर रहे नेताओं की हालत खराबबैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल में मधेश आंदोलन शनिवार को 58 वें दिन भी जारी रहा. संयुक्त मधेशी लोकतांत्रिक मोरचा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के गौर स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे. श्री नेपाल के घर के आगे मधेश का दलाल, माधव नेपाल लिख दिया गया. विरोध प्रदर्शन में सद्भावना पार्टी के जिलाध्यक्ष शेख जमशैद, केंद्रीय सदस्य योगेंद्र यादव, अनिल सिंह, किरण ठाकुर आदि प्रमुख नेता शामिल थे. काठमांडू में मधेशी मोरचा के प्रमुख नेता राजेंद्र महतो के आवास पर पहाड़ी मूल के लोगों द्वारा तोड़फोड़ किये जाने के विरोध में उक्त प्रदर्शन किया गया है. उधर गौर-बैरगनिया नो-मेंस लैंड पर धरना देकर नाकेबंदी कर रहे मोरचा नेताओं ने कहा है कि जब तक मधेशी अधिकार को संविधान में शामिल नहीं किया जायेगा, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा. औरईया में मनमोहन द्वार पर अनशन कर रहे मोरचा नेताओं का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है. नाकेबंदी से बंकुल, औरईया, महादेवपट्टी, बंजरहा समेत अन्य नाका बंद रहने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. पेट्रोल, रसोई गैस व डीजल की भारी किल्लत से लोग परेशानी झेल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










