निवर्तमान विधायक समेत 7 ने नामांकन के परचा भरे

Updated:
विज्ञापन

निवर्तमान विधायक समेत 7 ने नामांकन के परचा भरे — अब तक 37 नामांकन हुआ दाखिलसीतामढ़ी : विस चुनाव के नामांकन के चौथे दिन शनिवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे भरे. इनमें रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक गुड्डी देवी भी शामिल है. सुरसंड, बथनाहा व बेलसंड विस क्षेत्र से […]

विज्ञापन

निवर्तमान विधायक समेत 7 ने नामांकन के परचा भरे — अब तक 37 नामांकन हुआ दाखिलसीतामढ़ी : विस चुनाव के नामांकन के चौथे दिन शनिवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे भरे. इनमें रून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सह निवर्तमान विधायक गुड्डी देवी भी शामिल है. सुरसंड, बथनाहा व बेलसंड विस क्षेत्र से एक भी नामांकन दाखिल नही किया गया. अब तक आठों विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ कर 37 हो गयी है. अब भी विभिन्न विस क्षेत्रों से राष्ट्रीय दलों के कई प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने को बाकी है. –किसका कहां से नामांकनरून्नीसैदपुर विस क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी गुड्डी देवी, रालोसपा प्रत्याशी पंकज कुमार मिश्रा व निर्दलीय विजय कुमार साह ने परचा भरा. रीगा विस क्षेत्र से गरीब जनता दल (सेक्यूलर) प्रत्याशी रामनरेश साह व सपा प्रत्याशी मो ताजुउद्दीन हैदर खां, सीतामढ़ी से राजद प्रत्याशी सुनील कुमार व परिहार विस क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मो शम्स शाहनवाज ने नामांकन भरा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन