अशोक समेत दो पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी
अशोक समेत दो पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकीसोनबरसा : एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम के हत्थे चढ़े बरियारपुर गांव निवासी अशोक सिंह एवं डुमरा थाना के माधोपुर रौशन भीसा निवासी रामबाबू राय के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष फूल देव चौधरी के आवेदन पर उक्त मामला दर्ज किया गया है. […]
अशोक समेत दो पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकीसोनबरसा : एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम के हत्थे चढ़े बरियारपुर गांव निवासी अशोक सिंह एवं डुमरा थाना के माधोपुर रौशन भीसा निवासी रामबाबू राय के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थानाध्यक्ष फूल देव चौधरी के आवेदन पर उक्त मामला दर्ज किया गया है. दोनों सीतामढ़ी नगर के सिटीजन फोरम महासचिव व स्वतंत्र पत्रकार अजय विद्रोही की हत्या मामले में आरोपित है. दोनों के पास से बाइक, एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया गया था. चिलरा मोड़ के पास दो महिला से बातचीत के दौरान दोनों पुलिस को देख कर बाइक से भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










