गत वर्ष ढ़ाई लाख, इस बार चार लाख का बजट
गत वर्ष ढ़ाई लाख, इस बार चार लाख का बजटफोटो नंबर- 7 प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार परिहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर व दुर्गा मंदिर के बीच प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है. यहां वर्ष 1975 से मां की पूजा होती आ रही है. पूजा समिति द्वारा लोगों से चंदा […]
गत वर्ष ढ़ाई लाख, इस बार चार लाख का बजटफोटो नंबर- 7 प्रतिमा बना रहा मूर्तिकार परिहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर व दुर्गा मंदिर के बीच प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जाती है. यहां वर्ष 1975 से मां की पूजा होती आ रही है. पूजा समिति द्वारा लोगों से चंदा मांग कर पूजा की जाती है. खास बात यह कि किसी भी व्यक्ति से जबरन चंदा नहीं लिया जाता है. लोग महंगाई को देख खुद अपनी हैसियत के अनुसार पूजा के लिए चंदा देते हैं. सहजौली के मूर्तिकार राज करण पंडित काफी समय से प्रतिमा बनाते आ रहे हैं. इस बार भी उन्हीं को मौका मिला है. वे प्रतिमा को भव्य व सुंदर बनाने में लगे हुए हैं. समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार कहते हैं कि गत वर्ष पूजा पर ढ़ाई लाख रुपया खर्च हुआ था. महंगाई के चलते इस बार का बजट करीब चार लाख का बना है. पूजा समिति के सचिव नागेंद्र पासवान कहते हैं कि पूजा स्थल के आसपास व इस स्थल तक आने वाली सड़क में काफी गंदगी है. पूजा के दौरान महिला-पुरुष व बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी होगी. उन्होंने प्रखंड प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है. समिति में कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के अलावा सदस्य क्रमश: वीरेंद्र साह, अजय महतो, रंजीत पासवान, विनय कुमार, संजय गुप्ता, सुनील साह व हेमंत पासवान शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










