बम व तार के साथ लेवी का परचा बरामद

Updated:
विज्ञापन

बम व तार के साथ लेवी का परचा बरामदफोटो-5 बरामद बम व तारगश्ती व 6 जांच करते थानाध्यक्ष व जवानसुप्पी : स्थानीय सहायक थाने की पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च के दौरान सोनौल सुब्बा गांव स्थित एक हल्दी की खेत से एक जिंदा देसी बम, 13 मीटर विद्युत तार के अलावा लेवी का नक्सली […]

विज्ञापन

बम व तार के साथ लेवी का परचा बरामदफोटो-5 बरामद बम व तारगश्ती व 6 जांच करते थानाध्यक्ष व जवानसुप्पी : स्थानीय सहायक थाने की पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च के दौरान सोनौल सुब्बा गांव स्थित एक हल्दी की खेत से एक जिंदा देसी बम, 13 मीटर विद्युत तार के अलावा लेवी का नक्सली परचा बरामद किया है. प्रथमदृष्टया पुलिस ने जांच में इसे नक्सलियों की कार्रवाई बताया है. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वह एसएसबी जवानों के साथ इलाके में फ्लैग मार्च के साथ डिमाइनिंग मशीन से रोड की जांच कर रहे थे. इसी बीच बम का पता चला. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के प्रभाव वाला इलाका होने के कारण यह नक्सलियों की कार्रवाई हो सकती है. बरामद लेवी के परचे में ससौला निवासी मनोज मिश्र, स्व शंकर मिश्र उर्फ गुरुजी के अलावा नरकटिया निवासी राम कैलाश सिंह एवं वशिष्ठ सिंह से 50-50 हजार लेवी मांगने का जिक्र है. बम मिलने के बाद पूरे इलाके में सघन जांच शुरू कर दी गयी है. मालूम हो कि बीते माह सोनौल सुब्बा से नक्सली एरिया कमांडर के साथ बम व विस्फोटक पदार्थ बरामद किया था. बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन