दो प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन के पर्चे
दो प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन के पर्चेफोटो. नामांकन दाखिल करने वाले दो प्रत्याशी काशिवहर: 22 शिवहर विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किये है. जिसमें बहुजन समाज पार्टी से मो. इमामुद्उीन, व अखिल हिंद फॉरवार्ड ब्लॉक से अखिलेश कुमार सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी लालबाबू सिंह के समक्ष नामांकन […]
दो प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन के पर्चेफोटो. नामांकन दाखिल करने वाले दो प्रत्याशी काशिवहर: 22 शिवहर विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किये है. जिसमें बहुजन समाज पार्टी से मो. इमामुद्उीन, व अखिल हिंद फॉरवार्ड ब्लॉक से अखिलेश कुमार सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी लालबाबू सिंह के समक्ष नामांकन के पर्चे दाखिल किये. इस दौरान अनुमंडल कार्यालय के पास पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था विधि व्यवस्था को लेकर की गयी है. छह स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व लाठी बल की तैनाती की गयी है.लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता फोटो.एसइ-3 मतदाताओं से बात करते अधिकारी . एसइ-4 मतदाता जागरूता रैली में शामिल साक्षरता कर्मी व अन्यपुरनहिया. प्रखंड के विभिन्न मतदान केंदों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. डीडीसी इंदु सिंह के देख रेख में प्रखंड के बूथ संख्या 1 अदौरी बालक, बूथ संख्या 2 हाइस्कूल अदौरी,बूथ संख्या 11 मध्य विद्यालय बखार चंडिहा पुनर्वास टोला, बूथ संख्या 29 मध्य विद्यालय चकफतैया में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. बताया गया कि पिछले चुनाव में जहां 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था उसे चिन्हित कर मत प्रतिशत बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. मालूम हो कि बूथ संख्या एक पर पिछले चुनाव में 35.56 प्रतिशत, बूथ संख्या 2 पर 47.19 प्रतिशत, बूथ संख्या 11 पर 46.13 प्रतिशत मतदान हुआ था.वही बूथ संख्या 29 पर 39.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. रैली के दौरान मतदान संबंधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया वही मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान स्वीप कोषांग के पदाधिकारी ने लोगों से मतदान प्रतिशत कम होने का कारण जानने के साथ ही उसके समाधान सुझाये. मौके पर नोडल पदाधिकारी सह प्रभारी डीपीआरओ वैसूर रहमान अंसारी,डीपीओ मोहन ठाकुर,विनोद शर्मा,बीइओ रविंद्र नाथ सिंह,बीडीओ मो. रइसुद्दीन,थानाध्यक्ष जय किशोर कुमार, सचिव नरेंद्र निशांत, मुखिया समीर सौरभ, प्राचार्य राजेश्वर राय समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










