गला में फंदा लगा विवाहिता की हत्या
गला में फंदा लगा विवाहिता की हत्या– मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर करायी प्राथमिकी — घर में शव छोड़ फरार हो गये ससुराल वाले — दिल्ली में काम करते हैं मृतका के पति रून्नीसैदपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर- 6 में शुक्रवार को दहेज के लिए एक विवाहिता का फंदा लगा कर […]
गला में फंदा लगा विवाहिता की हत्या– मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर करायी प्राथमिकी — घर में शव छोड़ फरार हो गये ससुराल वाले — दिल्ली में काम करते हैं मृतका के पति रून्नीसैदपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर- 6 में शुक्रवार को दहेज के लिए एक विवाहिता का फंदा लगा कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मधुबनी जिला के बाबू बरही थाना अंतर्गत खड़कबन्नी गांव निवासी मृतका के पिता रूप नारायण महतो के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया है कि उसने अपनी पुत्री निशा देवी उर्फ छोटी (24) की शादी 23 नवंबर 2009 को रून्नीसैदपुर वार्ड नंबर-6 निवासी सत्य नारायण मेहता के पुत्र अजीत मेहता के साथ की थी. निशा देवी दो बच्चे की मां थी. करीब एक वर्ष पूर्व उनका दामाद अजीत मेहता द्वारा उनसे व्यापार करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की गयी थी. ससुर श्री मेहता अपनी दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जतायी थी. इसके बाद से हीं निशा को पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के द्वारा मारपीट कर प्रताडि़त किया जाने लगा. प्राथमिकी में कहा है कि करीब दो माह पूर्व अजीत मेहता दिल्ली चला गया और फिलवक्त वहीं है. शुक्रवार को रूप रूप नारायण मेहता को उनके बड़े दामाद रणधीर मेहता जो रून्नीसैदपुर के हीं निवासी है, द्वारा मोबाइल पर निशा देवी की हत्या की सूचना ससुराल वालों द्वारा दी गयी. सूचना मिलते हीं रूप नारायण मेहता जब निशा देवी के ससुराल पहुंचे तो वहां घर में ताला लगा था और उनकी पुत्री निशा का शव बरामदा पर रखा हुआ था. प्राथमिकी में निशा के ससुर सत्य नारायण मेहता, चचेरा ससुर अनिल मेहता, सास आशा देवी, देवर टिंकू मेहता, अनिल मेहता की पत्नी रीता देवी पर पुत्री मनीषा कुमारी गले में फंदा लगा कर हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है. साथ हीं दावा किया गया है कि मृतका के पति अजीत मेहता ने एक षडयंत्र के तहत निशा की हत्या करायी गयी है. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर मृतका के पिता को सौंप दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










