डॉक्टरों से ड्यूटी सुनश्चिति करायें पीएचसी प्रभारी: सिविल सर्जन
डॉक्टरों से ड्यूटी सुनिश्चित करायें पीएचसी प्रभारी: सिविल सर्जन फोटो.10 एसइ-1 कार्यक्रम में सीएस व अन्य; एसइ-2 प्रशिक्षण में शामिल कर्मीप्रतिनिधि, शिवहर. स्थानीय नबाव उच्च विद्यालय के पास एक होटल में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डा. बिशंभर ठाकुर ने किया. मौकेपर सिविल […]
डॉक्टरों से ड्यूटी सुनिश्चित करायें पीएचसी प्रभारी: सिविल सर्जन फोटो.10 एसइ-1 कार्यक्रम में सीएस व अन्य; एसइ-2 प्रशिक्षण में शामिल कर्मीप्रतिनिधि, शिवहर. स्थानीय नबाव उच्च विद्यालय के पास एक होटल में ग्रामीण स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डा. बिशंभर ठाकुर ने किया. मौकेपर सिविल सर्जन ने कहा कि डॉक्टर की ड्यूटी पीएचसी प्रभारी सुनिश्चित करायें. वहीं काम पर नहीं रहने वाले डॉक्टरों पर कारवाई करें. काम पर मौजूद नहीं रहने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई तय है. इसमें कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीएचसी को 36 हजार रुपये दवा खरीद के लिए दिया गया था. दवा क्रय की जानकारी सोमवार तक हर हाल में उपलब्ध कराया जाना चाहिए. ग्रामीण स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए उन्होने अन्तरविभागीय समन्वय पर बल दिया. कहा कि समुदाय के आम लोगों व अंतिम व्यक्ति के बीच स्वास्थ्य , स्वच्छता का संदेश पहुंचाना जरूरी है. पोषण से संबंधित निरोधत्मक व संर्वधनात्मक सेवाओं को सहज बनाने के लिए समन्वय जरुरी है. कहा कि गरीब के पास साबुन का अभाव हो सकता है. उन्हें खाने से पहले व शौच के बाद राख से हाथ धोने की सलाह दें. ग्रामीण स्वच्छता के लिए प्रत्येक राजस्व गांव को दस हजार रुपये उपलब्ध कराने के बावजूद खर्च नहीं होने पर चिंता व्यक्त किया. कहा गया कि राशि नहीं खर्च होने के कारण अब दस हजार से घटकर राशि छह हजार से 72 सौ पर सिमट कर रह गयी है.दायरे में अपने को नहीं सिमटने दें तभी धरातल पर दिखेगा काममौके पर मुख्य अतिथि डीपीओआईसीडीएस मुकेश कुमार ने कहा कि सभी विभाग तालमेल के साथ कर्तव्य को जिम्मेवारी समझ कर करें.विभाग के दायरे में सिमट कर किसी काम को दूसरे विभाग का काम कह टाल मटोल नहीं करें. इससे लक्ष्य प्रभावित होता है. आईसीडीएस के कर्मी भी समन्वय स्थापित कर काम को करे. तभी धरातल पर काम दिखेगा. कहा कि जन समान्य की स्वास्थ्य,स्वच्छता व पोषण से संबंधित मानसिकता में वांछित बदलाव लाना जरूरी है. मौके पर प्रशिक्षण रिजनल मैनेजर बिटास्ट तुषार उपाध्याय,डा अशोक कुमार ने मौजूद आईसीडीएस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. वही स्वास्थ्य प्रबंधक पंकज कुमार ने डीपीओआईसीडीएस को बुके देकर सम्मानित किया, जबकि एलएस अर्चना रुबी ने सिविल सर्जन को बुके देकर सम्मानित किया. वही उद्दीपिका भैरवी कुमारी स्वास्थ्य प्रबंधक को बुके देकर सम्मानित किया. मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. के एन प्रसाद,डा. युगुल किशोर प्रसाद, डा अमरेंद्र चौधरी, एसएमसी यूनीसेफ संजीत रंजन, बिपल्व कुमार,एल.एस गुडि़या कुमारी राय समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










