प्रथम दिन 15 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन के परचे

Updated:
विज्ञापन

प्रथम दिन 15 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन के परचे — नामांकन दाखिल करने वालों में राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे भी शामिल सीतामढ़ी . विधानसभा चुनाव को ले बुधवार से नामांकन शुरू हो गया. प्रथम दिन आठ में से छह विस क्षेत्रों से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे भरे. इनमें परिहार के […]

विज्ञापन

प्रथम दिन 15 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन के परचे — नामांकन दाखिल करने वालों में राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे भी शामिल सीतामढ़ी . विधानसभा चुनाव को ले बुधवार से नामांकन शुरू हो गया. प्रथम दिन आठ में से छह विस क्षेत्रों से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे भरे. इनमें परिहार के राजद प्रत्याशी सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे भी शामिल हैं. सबसे अधिक परिहार विस क्षेत्र से पांच नामांकन दाखिल किये गये. रून्नीसैदपुर व बेलसंड विस क्षेत्र से नामांकन का खाता नहीं खुला. — इन्होंने भरा परचा डुमरा : जिला मुख्यालय, डुमरा में छह विस क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की गयी है. सीतामढ़ी विस क्षेत्र से निर्दलीय शाहिण प्रवीण ने नामांकन पत्र दाखिल किया. रीगा विस क्षेत्र से भाकपा प्रत्याशी अतुल बिहारी मिश्रा व पीबीआइ प्रत्याशी राम विलास बैठा ने परचा भरा. परिहार विस क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डॉ रामचंद्र पूर्वे, भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी, सोशलिस्ट पार्टी से मो मुस्तफा, बसपा से नीलम यादव व राजपा से गोपाल कुमार तो सुरसंड विस क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सैयद अबू दौजाना, निर्दलीय सह पूर्व विधायक जयनंदन प्रसाद यादव व निर्दलीय उमाशंकर गुप्ता ने नामांकन का परचा भरा. बथनाहा विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम ने नामांकन फॉर्म दाखिल किया. — नामांकन को प्रशासन चौकस नामांकन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन चौकस है. जिला मुख्यालय में सात स्थानों पर ड्रॉप गेट बना कर वहां पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बॉक्स में :-पुपरी में तीन ने भरा परचा पुपरी : स्थानीय एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी किशोर कुमार के कार्यालय कक्ष में उनके समक्ष बाजपट्टी विस क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता, निर्दलीय फूदन झा व श्यामबाबू चौधरी ने नामांकन का परचा भरा. बॉक्स में :-दाखिल नहीं कर सके नामांकन बेलसंड : बेलसंड विस क्षेत्र से प्रथम दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये गये. बताया गया है कि बासपा प्रत्याशी विंदेश्वर राम, भारत निर्माण पार्टी के प्रत्याशी रामज्ञान कुमार यादव व निर्दलीय संजय कुमार नामांकन का परचा भरने पहुंचे थे. हालांकि नामांकन से संबंधित कुछ बातों की जानकारी लेने में विलंब होने के चलते तीनों में से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया. बताया गया है कि उक्त तीनों प्रत्याशियों के अलावा नसीर अहमद व शत्रुघ्न सहनी द्वारा नाजिर रसीद कटा लिया गया है. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुधीर कुमार के कार्यालय कक्ष में नामांकन दाखिल किया जाना है. कार्यालय व परिसर में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए डीएसपी आरएन तिवारी के अलावा कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार दास व परसौनी सीओ अजय कुमार ठाकुर समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन