डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले दंडाधिकारी

Updated:
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले दंडाधिकारी फोटो नंबर- 14 अधिकारी को निर्देश देते डीएम — समाहरणालय के मुख्य द्वार पर की गयी थी प्रतिनियुक्ति — दोनों दंडाधिकारी से स्पष्टीकरण — 14 को आयेंगे पुलिस व सामान्य प्रेक्षक सीतामढ़ी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन बुधवार को करीब 10:30 बजे समाहरणालय पहुंचे. हर […]

विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में नदारद मिले दंडाधिकारी फोटो नंबर- 14 अधिकारी को निर्देश देते डीएम — समाहरणालय के मुख्य द्वार पर की गयी थी प्रतिनियुक्ति — दोनों दंडाधिकारी से स्पष्टीकरण — 14 को आयेंगे पुलिस व सामान्य प्रेक्षक सीतामढ़ी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन बुधवार को करीब 10:30 बजे समाहरणालय पहुंचे. हर दिन की तरह वे सीधे अपने कार्यालय कक्ष में नहीं गये. पोर्टिको में उनकी गाड़ी लगी. वहां से वे समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे. दंडाधिकारी की खोज-बीन की. दंडाधिकारी नदारद मिले. इसे डीएम ने काफी गंभीरता से लिया. वहां पर मौजूद एसडीसी कुमारिल सत्यनंदन को दंडाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. बता दें कि मुख्य द्वार पर दंडाधिकारी के रूप में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मो रासिद आलम व पथ प्रमंडल के कनीय अभियंता सीताराम पासवान की प्रतिनियुक्ति है. इत्तेफाक से दोनों नदारद थे. — पुलिस अधिकारी को फटकारमुख्य द्वार पर एक पुलिस अधिकारी को देख डीएम ने उनसे पूछा कि कहां पर ड्यूटी है. तब उक्त पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीडीसी सह परिहार के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष के समीप उनकी प्रतिनियुक्ति है. यह सुन डीएम ने उक्त पुलिस पदाधिकारी को हल्की फटकार लगाने के साथ हीं प्रतिनियुक्ति स्थल पर जाने का निर्देश दिया. — हर गतिविधि पर नजर रखेमुख्य द्वार का जायजा लेने के बाद डीएम परिहार के निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी के कार्यालय कक्ष में पहुंचे. डीडीसी को हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा गया. डीएम ने कुछ इसी तरह की बात समाहरणालय परिसर में अन्य तीन निर्वाची पदाधिकारियों को कही. यह भी कहा कि प्रत्याशी को अधिकतम पांच की संख्या में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष आयेंगे और परचा भरेंगे. — नामांकन को मात्र तीन वाहन वैध निरीक्षण के बाद डीएम श्री रौशन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नामांकन के मद्देनजर भीड़ को नियंत्रित करने व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं. 100-200 मीटर पर पुलिस व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बताया कि नामांकन के लिए प्रत्याशी तीन से अधिक वाहन का उपयोग नहीं करेंगे. नामांकन के बाद कोई भी प्रत्याशी जितना वाहन का उपयोग करना चाहेंगे, उसमें कोई आपत्ति नहीं है. सभी वाहनों पर होने वाले खर्च का ब्योरा व्यय कोषांग में देना होगा. डीएम ने बताया कि तीन व्यय प्रेक्षक शाम तक यहां आ जायेंगे. पुलिस व सामान्य प्रेक्षक 14 अक्तूबर को आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन