विधानसभा नामांकन: प्रथम दिन एक भी परचे नहीं किये गये दाखिल
विधानसभा नामांकन: प्रथम दिन एक भी परचे नहीं किये गये दाखिल शिवहर. 22 शिवहर विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के प्रथम दिन एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे दाखिल नहीं किये. निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ लालबाबू सिंह ने बताया कि ठाकुर रत्नाकर राणा व अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा एन आर कटाया गया है. […]
विधानसभा नामांकन: प्रथम दिन एक भी परचे नहीं किये गये दाखिल शिवहर. 22 शिवहर विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के प्रथम दिन एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन के परचे दाखिल नहीं किये. निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ लालबाबू सिंह ने बताया कि ठाकुर रत्नाकर राणा व अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा एन आर कटाया गया है. निवर्तमान विधायक व महागंठबंधन के घोषित प्रत्याशी मो सरफुद्दीन ने बताया कि वे 13 अक्टूबर को नामांकन के परचे दाखिल करेंगे. हम के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एनडीए गंठबंधन हम के घोषित प्रत्याशी लवली आनंद 14 अक्टूबर को नामांकन के परचे दाखिल करेंगी. सपा के घोषित प्रत्यासी अजित कुमार झा ने बताया कि वे 12 अक्टूबर को नामांकन के परचे दाखिल करेंगे. वहीं ठाकुर रत्नाकर राणा ने बताया कि निदर्लीय प्रत्याशी के रूप में 9 अक्टूबर को नामांकन का परचा दाखिल करेंगे. बसपा के घोषित प्रत्यासी मो. इमामुद्दीन ने बताया कि वे 10 अक्टूबर को नामांकन के परचे दाखिल करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










