पंचायतों में मतदाताओं को मतदान का प्रशक्षिण

Updated:
विज्ञापन

पंचायतों में मतदाताओं को मतदान का प्रशिक्षण फोटो नंबर- 3 व 4 मतदान का प्रशिक्षण देते कर्मी व पुपरी . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड के आवापुर उत्तरी, गंगटी व बछारपुर पंचायत में मतदाताओं को मतदान करने को प्रशिक्षण दिया गया. जिला से आये मास्टर ट्रेनर ने बताया कि इवीएम मशीन में अपने पसंद […]

विज्ञापन

पंचायतों में मतदाताओं को मतदान का प्रशिक्षण फोटो नंबर- 3 व 4 मतदान का प्रशिक्षण देते कर्मी व पुपरी . पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड के आवापुर उत्तरी, गंगटी व बछारपुर पंचायत में मतदाताओं को मतदान करने को प्रशिक्षण दिया गया. जिला से आये मास्टर ट्रेनर ने बताया कि इवीएम मशीन में अपने पसंद के प्रत्याशी के नाम के आगे वाले बटन दबाने पर लाल जलेगा व पी की आवाज सुनाई पड़ेगी. साथ ही समीप में लगी एक मशीन की स्क्रीन पर वोटर यह देख सकते हैं कि वे जिस प्रत्याशी को वोट किये हैं, उसके नाम पर पड़ा है अथवा नहीं. मतदाताओं को नोटा बटन की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी गयी. मौके पर पर्यवेक्षण पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार व बीसीएम सुजीत कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन