कार से 55 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Published at :20 Feb 2025 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
कार से 55 बोतल विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के आंख में धूल झोंकने के लिए तस्कर अब वाहन पर प्रेस लिखवाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. पुलिस के आंख में धूल झोंकने के लिए तस्कर अब वाहन पर प्रेस लिखवाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. बुधवार की रात थाने की पुलिस ने बेलाही नीलकंठ पंचायत के वार्ड नंबर छह में चेकिंग के दौरान कार से 55 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान शराब तस्कर की पहचान बेलाही नीलकंठ पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी सहदेव महतो के पुत्र मनीष कुमार एवं थुम्मा पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गयी है. पूछताछ में गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर ने पुलिस को बताया कि वाहन पर प्रेस लिखवा कर वे शराब का कारोबार करते हैं. प्रेस लिखा होने के कारण उन पर कोई शक नहीं करता है. कार जब्त कर बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन