48 घंटे में खाली करें अतिक्रमित जमीन

Updated:
विज्ञापन

सुप्पी : सदर एसडीओ संजीव कुमार सिंह ने प्रखंड के मोहनी मंडल गांव के पोखर पर सरकारी जमीन कब्जा कर झोंपड़ी खड़ा करनेवाले 32 लोगों को अगले 48 घंटे में अतिक्रमित जमीन खाली करने का आदेश दिया है. सदर एसडीओ श्री कुमार, सदर डीएसपी एमएन उपाध्याय, सीओ रितेश कुमार वर्मा एवं सुप्पी सहायक थानाध्यक्ष सुमन […]

विज्ञापन
सुप्पी : सदर एसडीओ संजीव कुमार सिंह ने प्रखंड के मोहनी मंडल गांव के पोखर पर सरकारी जमीन कब्जा कर झोंपड़ी खड़ा करनेवाले 32 लोगों को अगले 48 घंटे में अतिक्रमित जमीन खाली करने का आदेश दिया है.
सदर एसडीओ श्री कुमार, सदर डीएसपी एमएन उपाध्याय, सीओ रितेश कुमार वर्मा एवं सुप्पी सहायक थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्र ने बुधवार को अतिक्रमण स्थल पर पहुंच कर उक्त चेतावनी दिया. एसडीओ ने कहा है कि अगर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त नहीं किया गया तो अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
झोंपड़ी भी खड़ी कर दी
सीओ ने बताया कि पोखर के पास स्थित एक एकड़ 45 डिसमिल सरकारी सैरात की जमीन को 32 लोगों द्वारा अवैध रुप से अतिक्रमण कर लिया है. अतिक्रमणकारियों ने उक्त स्थल पर जमीन कब्जा के साथ झोंपड़ी भी खड़ा कर दी है.सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई के लिए लिखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन