48 घंटे में खाली करे अतिक्रमित जमीन
फोटो-7 स्थल जांच करते सदर एसडीओ, डीएसपी व अन्य — प्रखंड के मोहनी मंडल गांव का मामला– 1.45 एकड़ सरकारी भूमि पर है अवैध कब्जा– अतिक्रमण खाली नहीं किया तो दर्ज होगी प्राथमिकी– शांति भंग होने की आशंका पर 107 के कार्रवाई की अनुशंसासुप्पी : सदर एसडीओ संजीव कुमार सिंह ने प्रखंड के मोहनी मंडल […]
फोटो-7 स्थल जांच करते सदर एसडीओ, डीएसपी व अन्य — प्रखंड के मोहनी मंडल गांव का मामला– 1.45 एकड़ सरकारी भूमि पर है अवैध कब्जा– अतिक्रमण खाली नहीं किया तो दर्ज होगी प्राथमिकी– शांति भंग होने की आशंका पर 107 के कार्रवाई की अनुशंसासुप्पी : सदर एसडीओ संजीव कुमार सिंह ने प्रखंड के मोहनी मंडल गांव के पोखर पर सरकारी जमीन कब्जा कर झोंपड़ी खड़ा करनेवाले 32 लोगों को अगले 48 घंटे में अतिक्रमित जमीन खाली करने का आदेश दिया है. सदर एसडीओ श्री कुमार, सदर डीएसपी एमएन उपाध्याय, सीओ रितेश कुमार वर्मा एवं सुप्पी सहायक थानाध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा ने बुधवार को अतिक्रमण स्थल पर पहुंच कर उक्त चेतावनी दिया. एसडीओ ने कहा है कि अगर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त नहीं किया गया तो अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सीओ ने बताया कि पोखर के पास स्थित एक एकड़ 45 डिसमिल सरकारी सैरात की जमीन को 32 लोगों द्वारा अवैध रुप से अतिक्रमण कर लिया गया है. अतिक्रमणकारियों ने उक्त स्थल पर जमीन कब्जा के साथ झोंपड़ी भी खड़ा कर दिया गया है. सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई के लिए लिखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










